फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी में दो बैंक प्रबंधकों व चार अन्य पर केस

Fri, 24 Mar 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धोखाधड़ी कर खाते से पांच लाख रुपये निकाल लिए जाने के मामले में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो बैंक प्रबंधकों, तीन बैंक कर्मियों व एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला अकबरपुर नगर क्षेत्र का है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन





अकबरपुर नगर निवासी संतोष कुमार ने बीते दिनों सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसने शहजादपुर के सराफा व्यवसायी संजय के पास बड़ी मात्रा में गहने जमा कराए थे। वक्त आने पर ब्याज समेत वापस करने का वादा था।




इसके एवज में संजय ने पांच लाख रुपये का चेक दिया था। पहली बार बैंक द्वारा कुछ रिपोर्ट लगाकर चेक वापस कर दिया गया। दूसरी बार में चेक के जरिए भुगतान हुआ। शिकायत में कहा गया कि कुछ दिन बाद ही संजय के प्रार्थना पत्र पर उसके बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकल गए। इसमें बैंकों के दो कर्मचारियों की भी मिलीभगत है।
विज्ञापन





सीजेएम ने इस पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने अब आरोपी संजय के साथ ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अकबरपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक यूबी सिंह, डिप्टी मैनेजर बीके सिंह, कैशियर सत्यदेव तिवारी तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कृषि विकास शाखा अकबरपुर के मैनेजर मनोज कुमार सिंह व फील्ड आफिसर अरविंद कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले में विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें