फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार लोग घायल

Sun, 09 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल हुए बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र हंसवर के तिलकपुर गांव निवासी बुधिराम की पत्नी फूलकुमारी (70) रविवार सुबह घर के पास सड़क पार करते वक्त जीप की टक्कर लगने से घायल हो गईं।
विज्ञापन


फूल कुमारी को सीएचसी टांडा से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र शरीफ आलम (19) पुत्र गयासुद्दीन रविवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते वक्त बस स्टेशन के पास एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी थाना क्षेत्र के कदनापुर गांव निवासी मंशाराम की पत्नी उर्मिला (27) शनिवार देर शाम घर के पास सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी बाजार निवासी नैतिक पांडेय (8) पुत्र कुलदीप रविवार सुबह घर के पास खेलते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें