फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिले के 21 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा देंगे 38784 अभ्यर्थी

Thu, 28 Aug 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से विभिन्न सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए पीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाना है। यह जिले के 21 केंद्रों पर छह और सात सितंबर को होगा। इनमें दो राजकीय, नौ एडेड व 10 सीबीईएसी को बनाया गया है। दो दिन तक दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 38784 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए 21 सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। दोनों दिन दो पालियों में बड़ी परीक्षा होगी, इसके लिए शनिवार और रविवार का दिन तय किया गया है। पहली पाली सुबह 10 से 12 और दूसरी पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल व नकलविहीन कराने के लिए प्रत्येक सेंटर में स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। अभ्यर्थियों के लिए भी विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अलावा परीक्षा की तैयारियों की स्थिति जानने के लिए 30 अगस्त को डीएम सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि दोनों दिन दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 9696 परीक्षार्थी उपस्थित होंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई है। परीक्षार्थियों को आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें