फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 385 जोड़ों ने लिए फेरे, एक का हुआ निकाह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर के राजकीय हवाई पट्टी पर बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस माैके पर 385 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थाम कर अग्नि के सात फेरे लिए। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी संपन्न कराया गया।

डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला समेत तमाम अधिकारियों एवं भाजपा के पदाधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को पुष्प वर्षा कर आर्शीवचन व उपहार दिए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम, सीडीओ के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा मिथिलेश त्रिपाठी, रमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी संजय निषाद ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष जिले को 1158 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन


बुधवार को कुल 413 जोड़ों का विवाह कराना प्रस्तावित किया गया था। इसके मुकाबले कुल 386 जोड़े ही पहुंचे। इनमें विकास खंड अकबरपुर के 140, टांडा के 134, बसखारी के 72, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के नौ, इल्तिफातगंज के तीन, नगर पालिका टांडा के चार, अकबरपुर के चार जोड़े शामिल रहे। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशाल मंडप में जोड़ों ने विधि विधान से शादी की रस्म पूरी की। विवाहित जोड़ों को समाज कल्याण विभाग की ओर से बर्तन सेट, ट्रॉली बैग, कपड़े समेत अन्य सामग्री उपहार स्वरूप दी गई।
विज्ञापन




इस मौके पर कलाकारों की ओर से बन्ना बन्नी व सोहर के गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इसी के साथ जिले को मिले लक्ष्य की पूर्ति हो गई है। विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले 1190 जोड़ों का विवाह करा लिया है। इस मौके पर एसडीएम सौरभ शुक्ला, पीडी डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, डीडीओ सुनील कुमार तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें