फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

37 चिकित्सक व कर्मी मिले गैरहाजिर

Sat, 15 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : symbolic
विज्ञापन
सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी जिले के सरकारी अस्पतालों में शनिवार को मनमानी का माहौल दिखा। सभी पांच तहसील में अधिकारियों द्वारा डाले गए छापे में चिकित्साधीक्षक से लेकर डॉक्टर तक नदारद मिले। कुल 37 कर्मचारी अस्पतालों में अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


इन सभी का वेतन रोके जाने के साथ ही उन्हें स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया गया है। डीएम वैैैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर शनिवार सुबह एसडीएम सदर विवेक मिश्र ने संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।

सुबह साढ़े आठ बजे तक चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय गुप्ता, सुपरवाइजर रामबचन व फार्मासिस्ट इजहार अंसारी नहीं पहुंच सके थे। अस्पताल परिसर में चारों तरफ फैली गंदगी देख एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन


एसडीएम सदर व जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र को सीएचसी कटेहरी में हेल्थ सुपरवाइजर अवधेश शर्मा व चौकीदार बदरे आलम अनुपस्थित मिले। डीआरडीए परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार को सीएचसी बसखारी में डॉ. एसओ रहमान, डॉ. सुधा वर्मा डेंटल हाइजनिस्ट, सर्जन डॉ. सूर्यप्रकाश चौधरी, डॉ. संजय कुमार गौड़, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सीएस वर्मा, एमपीडब्लू अजय, चिकित्सक डॉ. रानी सिंह, एलडीसी एके सिंह व टेक्नीशियन राहुल राय अनुपस्थित थे।

यहां भी चारों तरफ गंदगी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। एसडएम टांडा नरेंद्र सिंह को सीएचसी टांडा में डॉ. मो. शाहिद उमर, डॉ. वसी अब्बास रिजवी, स्वीपर ताहिर व प्रवीण, लिपिक रमेश, डेंटल हाइजिनिस्ट विनोद, बीपीएम मो. इजराइल व अमरनाथ अनुपस्थित मिले।

तहसीलदार जलालपुर को सीएचसी भियांव में डॉ. प्रीति यादव अनुपस्थित मिलीं। एसडीएम भीटी इंदुभूषण वर्मा ने सीएचसी भीटी का निरीक्षण किया। यहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हनुमान प्रसाद ही नदारद थे। एआरओ राजेंद्र प्रसाद भी अनुपस्थित रहेे।

एसडीएम आलापुर पंकज श्रीवास्तव ने सीएमओ डॉ. मोहिबुल्लाह के साथ सीएचसी आलापुर पहुंचे तो नेत्र सहायक डॉ. उर्मिला सिंह व प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके गौतम अनुपस्थित मिले।

पीएचसी रामनगर के निरीक्षण में एचएस रामप्रकाश यादव, एमओ डॉ. चंद्रदेव व नौशीन, स्टाफ नर्स कृष्णादेवी, एएनएम संध्या देवी, कर्मचारी उमेश सिंह व मनोज पाठक नदारद मिले।

तहसीलदार आलापुर को सीएचसी जहांगीरगंज में डेंटल सहायक डॉ. संजीव व स्वास्थ्य सहायक सेवाराम अनुपस्थित मिले।जलालपुर एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने सीएचसी नगपुर का जायजा लिया।

यहां सभी उपस्थित मिले। सभी अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद डीएम ने सभी अनुपस्थित 37 चिकित्सकों व कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोके जाने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को स्पष्टीकरण नोटिस देते हुए उनसे जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें