फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 3658 परीक्षार्थियों ने दी नवोदय प्रवेश परीक्षा

Sat, 29 Apr 2023 05:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज में नवोदय प्रवेश परीक्षा देते अभ्यर्थी। -संवाद
विज्ञापन
14 केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद दिया गया प्रवेश
विज्ञापन

फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले में 14 केंद्रों पर शनिवार को आयोजित नवोदय प्रवेश परीक्षा में 3658 परीक्षार्थियोंं ने हिस्सा लिया। आवेदन करने वालों में से 1140 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच दो घंटे की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
नवोदय विद्यालय अफजलपुर में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसके लिए बीएन इंटर कॉलेज, संत कबीर इंटर कॉलेज, एचटी इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

बीएन इंटर कॉलेज में 408 के सापेक्ष 77 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन कराया गया। नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। उन्होंने परीक्षा केंद्र कौमी इंटर कॉलेज, एचटी इंटर कॉलेज व बीएन इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बताया कि विद्यालय में कुल 80 सीट है। परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मेरिट के अनुसार प्रवेश में प्राथमिकता दी जाएगी। केंद्रों पर चल रही परीक्षा का संबंधित तहसील क्षेत्र के एसडीएम व बीईओ ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें