फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3598 कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण

Sun, 22 Nov 2015 10:34 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित नवीन मण्डी परिसर में 3518 कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी व जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश सिंह ने कहा कि मतदान के दौरान यदि कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी करे, तो इसकी जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान गांव में किसी के घर न तो खाना खाएं और न ही उसके घर रुकें। पर्ची के मिलान से लेकर मतपत्र को मोडने के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कहा गया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीडीओ श्री मिश्र ने बताया कि दूसरे चरण में कटेहरी व भीटी तथा चौथे चरण में जलालपुर व भियांव में होने वाले चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए रविवार को जहांगीरगंज विकास खण्ड के 1350, रामनगर के 1216 व बसखारी विकास खण्ड के 952 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें