फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बुखार से परेशान 352 मरीज पहुंचे स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरियौना में मरीजों का उपचार करते
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत रविवार को जिले के 35 स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 55 चिकित्सकों और 177 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों को जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई। मौसम में बदलाव के कारण बुखार, खांसी समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने मरीजों को खान-पान में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

अकबरपुर के शहजादपुर पंडा टोला, मोहसिनपुर मंसूरपुर, टांडा के ब्राहिमपुर कुसमा, जलालपुर समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच की गई। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मेले में कुल 1788 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 704 पुरुष, 856 महिलाएं और 228 बच्चे शामिल रहे। कोविड हेल्प डेस्क पर 340 मरीजों की जांच की गई। डेंगू के 50 और मलेरिया के 124 लोगों की जांच हुई। हालांकि किसी में बीमारी के लक्षण नहीं मिले।
जांच के दौरान 22 लीवर, 158 गैस्ट्रो, 136 डायबिटीज, 267 त्वचा रोग, 85 उच्च रक्तचाप और 10 एनीमिया के मरीज मिले। टीम ने 33 टीबी मरीजों का भी चिह्नांकन किया। इसके अलावा 51 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। अन्य बीमारियों के 531 मरीज मिले, जबकि चार मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च संस्थान रेफर किया गया। मेले में सबसे अधिक 352 मरीज बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

दो दिनों से बुखार कर रहा परेशान
पीएचसी ब्राहिमपुर कुसमा में रविवार को चिकित्सक मरीजों की जांच और उपचार कर रहे थे। गांव निवासी रमेश दवा लेने पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें दो दिनों से बुखार आ रहा है। बाहर से दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराई।
खांसी से बेटा है परेशान
अकबरपुर के मोहसिनपुर मंसूरपुर स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. अंबुज मरीजों का उपचार कर रहे थे। गांधीनगर निवासी प्रेमा अपने बेटे को दिखाने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बेटे को कई दिनों से सूखी खांसी है। चिकित्सक ने दवा देने के साथ आवश्यक जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें