फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 हजार आबादी ने झेला बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ। क्षेत्र के जमालपुर के निकट मेन लाइन का तार गिर जाने से महरुआ उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। इससे जहां कई जरूरी कार्य रुक गए, वहीं तमाम उपभोक्ताओं को पेयजल की भी समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी व कर्मचारी गड़बड़ी को दूर करने में जुटे हुए थे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब 35 हजार आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

महरुआ उपकेंद्र को आपूर्ति के लिए गई 33 हजार मेन लाइन का तार मंगलवार को करीब एक बजे जमालपुर गांव के निकट गिर गया। गनीमत रही कि तार गिरने के दौरान कोई इसकी चपेट में नहीं आया। अन्यथा अनहोनी भी हो सकती थी। उधर तार गिरने से करीब 35 हजार आबादी की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। कुछ देर बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों के पास फोन लगाकर आपूर्ति बाधित होने की जानकारी ली। पता चला कि जमालपुर के निकट मेन लाइन का तार गिर गया, जिसके चलते आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ है।
वहीं आपूर्ति बाधित होने से जहां बिजली से होने वाले तमाम कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए तो तमाम उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। इस पर संबंधित उपभोक्ताओं ने नाराजगी प्रकट की। कहा कि पावर कॉर्पोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी हमेशा उपभोक्ताओं पर भारी पड़ती है। जर्जर हो चुके तारों को बदलवाने की सुध जिम्मेदारों को नहीं है। इससे आए दिन कहीं न कहीं तार टूटने या शॉर्ट सर्किट की घटना से आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न होता रहता है। यदि समय रहते जर्जर तारों को बदलवा दिया गया होता तो ऐसी नौबत न आती। उधर, शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

इस बारे में जेई रवींद्र पाल ने बताया कि जमालपुर चौराहे के पास मेन लाइन का तार गिर जाने से बिजली आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ है। गड़बड़ी को दूर कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति को बहाल करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें