फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी से गैरहाजिर रहे 35 फीसदी अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में दूसरे दिन रविवार को भी करीब 35 फीसदी अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। सभी 20 केंद्रों पर दोनों पालियों में 20,304 अभ्यर्थियों को शामिल होना था लेकिन 13,280 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 7,024 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीएम ने कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। दोनों दिन की परीक्षा में कोई गड़बड़ी सामने नहीं आयी।
विज्ञापन

शनिवार की तरह रविवार को भी 20 केंद्रों पर सुबह नौ बजे के पहले ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। कड़ी सुरक्षा के बीच जांच-पड़ताल कर अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने परीक्षा केंद्र राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, जीआईसी अकबरपुर, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर का निरीक्षण किया।
यहां सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही नकलविहीन परीक्षा कराने की व्यवस्थाएं परखीं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी की। केंद्रों पर बने कंट्रोल रूम में बैठकर सभी कक्षों में चल रही गतिविधियों को काफी देर तक देखा।
विज्ञापन

एएसपी संजय कुमार राय ने टांडा तहसील क्षेत्र के मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर का निरीक्षण किया। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने को कहा। विभिन्न कक्षों व परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा। सभी एसडीएम व सीओ भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते नजर आए। केंद्रों पर सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे।
डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार को प्रथम पॉली में 10,152 की तुलना में 3,553 अभ्यर्थी व दूसरी पॉली में 10,152 की तुलना में 3,471 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। 20,304 की तुलना में 7,024 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। दोनों दिनों की परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें