फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: देखते ही देखते राख हो गई 35 बीघा गेहूं की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मरथुआ सरैया ग्राम पंचायत के पंडित पूरा गांव के पास सोमवार दोपहर भूसा बना रही मशीन से निकली चिंगारी से 35 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। किसानों के अनुसार 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। घटना से घंटों चीख-पुकार मची रही। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया। बाद में फायर व राजस्व टीम भी गांव पहुंची।
विज्ञापन

पंडित पूरा गांव निवासी एक किसान के खेत में सोमवार दिन में मशीन से भूसा तैयार हो रहा था। इसी बीच मशीन में आग लग गई। इससे निकली चिंगारी ने अगल-बगल के गेहूं के खेतों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज पछुआ हवा के चलते सफलता नहीं मिली। हवाओं के बीच उठती आग की लपटें तेजी से गेहूं की फसलों को अपनी चपेट में लेने लगीं।
सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। जब तक टीम मौके पर पहुंची तब तक आग ने करीब 30 बीघा गेहूं व गन्ने की फसल को राख कर दिया। इसमें यमुना प्रसाद तिवारी की सर्वाधिक 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। इसके अलावा रामसूरत राजभर, नौशाद अली, रामसेवक व शिवमूरत की 2-2 बीघा, राममूरत की 3 बीघा, अशोक तिवारी, प्रदीप तिवारी की 1-1 बीघा गेहूं की फसल को नुकसान हुआ। राजितराम यादव का तीन बीघा गन्ना भी जलकर नष्ट हो गया। रक्षाराम, रामसेवक, सतिराम, श्यामलाल, खुशीराम राजभर, मनीराम, देवराज, मंशाराम, करिया राजभर, सुदामा देवी व प्रदीप राजभर आदि की गेहूं फसल जलकर राख हो गई। 20 से अधिक किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


टीम ने किया क्षतिपूर्ति का आकलन
घटना की जानकारी होते ही नायब तहसीलदार राहुल सिंह राजस्व टीम के साथ गांव पहुंचे। हालात का जायजा लेने के साथ ही लेखपाल को क्षतिपूर्ति के आकलन का निर्देश दिया। फायर ब्रिगेड टीम व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी। ग्राम प्रधान अजय पटेल ने बताया कि एक तरफ से माइनर व दो तरफ से नाला होने के चलते आग की विभीषिका थम गई। अन्यथा आग से और अधिक नुकसान होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें