अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को सांसद निधि से निर्मित तीन सीसी मार्गाें का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं दिलाई जाएंगी।
सांसद ने नासिरपुर, ऊंचेगांव व हरखपुर में बने मार्गों का अलग अलग समय पर स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में लोकार्पण करते हुए उनसे विकास कायों को लेकर फीडबैक लिया। सांसद ने कहा कि इन गावों में मार्गों का बेहतर निर्माण विकास की पहली जरूरत है। सड़क अच्छी होती है तो विकास के साथ ही आम लोगों की सुविधाएं बढ़ती हैं। बीमारी से लेकर सुचारू आवागमन तक में सड़कों का ठीक होना जरूरी हो जाता है। सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे विकास पर अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे।
जाति-धर्म की राजनीति से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा तथा विकास पर ध्यान देना ही समाज व क्षेत्र को आगे ले जाता है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास को लेकर सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस मौके पर श्रीश तिवारी, सिद्धिनाथ तिवारी, सप्पू तिवारी, राजेंद्र शर्मा, राजेश राजभर, राकेश पाठक, रामू गौड़ व राधे विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।