अंबेडकरनगर। बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी साबित हो रही है। उपभोक्ता बिजली घरों पर पहुंचकर अपना बकाया बिल जमा कर छूट का लाभ ले रहे हैं। पिछले 28 दिनों में 32 हजार उपभोक्ताओं ने 24.20 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा किया है।
अकबरपुर बिजली घर पर रविवार अवकाश होने के बाद भी कार्यालय खुला रहा। परिसर में लगे कैंप में आकर उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमा कराया। लोरपुर के दिनेश कुमार ने बताया कि पटेलनगर कुछ काम से आए थे। बिजली घर खुला देख योजना के तहत दो हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया लिया है। इनका 23,535 हजार रुपये का बकाया बिल है। 8420 रुपये की छूट मिली है। शास्त्रीनगर के सुधीर सिंह ने बताया कि 22,525 रुपये का बकाया बिल था। 3,255 रुपये की छूट के बाद 19,270 रुपये का बकाया जमा कराया। अधिशासी अभियंता अकबरपुर प्रेमचंद ने बताया कि उपभोक्ता बिजली घरों पर लगे कैंप में पहुंचकर अपना बकाया बिजली बिल जमा कराकर छूट का लाभ लें। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने कई कैंपों का निरीक्षण किया।