फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नेवादा व रफीगंज के बीच खींची जाएगी 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन

Fri, 28 Feb 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर के वाजिदपुर से रामपुर कला तक 55 लाख रुपये से सात किलोमीटर लंबी बिजली लाइन खींची जाएगी। इससे एक लाख से अधिक आबादी को निर्बाध बिजली आपूर्ति का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

कुर्की ट्रांसमिशन 220 से जलालपुर के लिए बिजली की आपूर्ति की जाती है। वाजिदपुर बिजलीघर से 33 हजार वोल्ट की सिंगल बिजली लाइन है। इसी से नेवादा और रफीगंज उपकेंद्रों के करीब 150 गांव को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। नेवादा बिजलीघर से करीब 80 गांव की एक लाख आबादी और रफीगंज उपकेंद्र के 70 गांव की 50 हजार आबादी को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। लगातार उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ने से अक्सर बिजली लाइन में फॉल्ट व लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। उपभोक्ताओं की इस समस्या के निदान के लिए बिजली विभाग ने बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत 55 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई है, जिससे वाजिदपुर से रामपुर कला तक सात किलोमीटर की 33 हजार वोल्ट की नई बिजली लाइन बनाई जाएगी।
इसके बनने के बाद नेवादा बिजलीघर के पैकौली, बेरला, दौलताबाद, बेबीकोल, सरिया, उदयापुर, शिवपाल, सेहरी, मठिया, बेरगहा, राजेपुर, कोपा, अंबरपुर, मुस्कुराई, नाथूपुर, गोहानगर, बाबा बल्लीपुर, टिकरी, जैतपुर रंडौली, भुजंगी समेत 70 गांव को लो-वोल्टेज से निजात मिल जाएगी। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों बिजलीघरोंं के बीच 33 हजार वोल्ट की सिंगल बिजली लाइन होने के नाते आए दिन फॉल्ट की समस्या बनी रहती है। उपभोक्ताओं की इस परेशानी को दूर करने के बिजनेस प्लान के तहत सात किलोमीटर नई लाइन खींची जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें