अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कटरिया याकूपुर के निकट अज्ञात कारण से झाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र की 33 हजार बिजली केबल भी चपेट में आकर जल गया।
इंजीनियरिंग कॉलेज बिजली घर से कटरिया याकूबपुर और महमदपुर बिजली घर के 40 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है। सुबह 11 से पांच बजे तक रोस्टिंग का समय होने की वजह से इन क्षेत्रों की बिजली पहले ही की कटी थी। बिजली का तार जलने की सूचना पर मौके पर अधिशासी अभियंता आशीष यादव पहुंच गए। जले हुए केबल को रोस्टिंग समय पांच बजे से पहले ठीक कराने की कर्मचारियोंं को हिदायत दी।
इसके बाद कर्मी बिजली केबल को बदलने में जुट गए। शाम पांच बजे जला केबल को बदला जा सका। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति रोस्टिंग के अनुसार चालू करा दी गई। बैरमपुर बरवा बिजली घर पर शुक्रवार को दिनभर बिजली ट्रिपिंग का दौर जारी रहा। इससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। यही हाल आलापुर और टांडा ग्रामीण बिजली घर पर देखने को मिला। जलालपुर कस्बे में भी बिजली की लुका-छिपी से उपभोक्ता हलकान रहे।