अंबेडकरनगर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को 33 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। ऐसे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1833 हो गई। जिन क्षेत्रों में सोमवार को कोरोना के नए मामले सामने आए, उन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना को फैलने से रोकने के प्रति जागरूक किया। कहा कि कोरोना पर तभी अंकुश लग सकता है, जब सभी जरूरी एहतियात बरतें। अत्यंत जरूरी कार्य पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकले। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क लगाएं।
जिले में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना के 33 नए मामले सामने आए। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1833 हो गई है। जिन क्षेत्रों में सोमवार को नए कोरोना संक्रमित सामने आए, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पहुंचकर न सिर्फ कंटेनमेंट जोन घोषित किया, बल्कि संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कराए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी।
स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज भी करते रहे। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के कुल 33 नए मामले सामने आए।