तीन पालियों में हुई संस्कृत, उर्दू, हिंदी व कंप्यूटर की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर चल रही डीएलएड परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन तीसरे सेमेस्टर की तीन पालियों में हुई संस्कृत, उर्दू, हिंदी व कम्प्यूटर विषय की परीक्षा में 328 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 4283 छात्र-छात्राओं ने संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
मालूम हो कि तीन जुलाई से डीएलएड की परीक्षा प्रारंभ हुई है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 11 केंद्र पर हुई थी जबकि छह जुलाई से छह केंद्रों पर तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई थी। शनिवार को तीसरे सेमेस्टर की हिंदी, कम्प्यूटर, संस्कृत व उर्दू विषय की परीक्षा के साथ ही परीक्षा संपन्न हाुई।
परीक्षा प्रभारी श्यामबिहारी बिंद ने बताया कि शनिवार को 4611 छात्र-छात्राएं पंजीृत थे। लगभग साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी जबकि चार हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। प्रथम पाली हिंदी विषय की परीक्षा हुई। इसमें कुल 1539 पंजीकृत थे। 1430 ने परीक्षा दी जबकि 109 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में उर्दू व संस्कृत परीक्षा हुई। 1537 को परीक्षा देनी थी लेकिन 1427 ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचे। 110 ने परीक्षा से किनारा किया। तीसरी पाली में कम्प्यूटर विषय की परीक्षा हुई। 1535 पंजीकृत थे। 1426 ने परीक्षा दी जबकि 109 अनुपस्थित रहे।