फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी युवजन सभा की 31 सदस्यीय बहुप्रतीक्षित जिला कार्यकारिणी घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिला इकाई की 31 सदस्यीय जिला कमेटी जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने रविवार जारी कर दी। इसमें 4 जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला कोषाध्यक्ष, 18 जिला सचिव, 7 जिला कार्यकारिणी सदस्य को जगह दी गई है। साथ ही संगठन ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष व ब्लाक अध्यक्षों की भी सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी घोषित होने पर सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ने रविवार को बहुप्रतीक्षित समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी। इसमें प्रमोद चौरसिया, परवेज अहमद उर्फ लाडले, विनीत श्रीवास्तव व अखिलेश यादव को जिला उपाध्यक्ष नामित किया गया। जिला महासचिव की जिम्मेदारी रोहित बौद्ध को दी गई, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वीरेंद्र कुमार यादव संभालेंगे। इसके अलावा 18 कार्यकर्ताओं को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें दीपक अग्रवाल को जिला प्रवक्ता बनाया गया है।
साथ ही रवि गुप्त, अमरेज कुमार कन्नौजिया, विशाल तिवारी, अंकित यादव, भरत यादव, कृष्णा सिंह, अंकित मौर्य, हेमंत यादव, प्रिंस गोस्वामी, अभिषेक चौधरी, राहुल यादव, हिमांशु सोनी, घनश्याम यादव, धर्मेंद्र यादव, हरिओम यादव, मनोज पाल, चंद्रेश यादव, रत्नाकर यादव को जिला सचिव बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्य पद पर रजनीकांत राजभर, मनु बारी, रमाकांत सैनी, मोहम्मद शोएब, सुरेश कुमार यादव, सलमान अली, अजय यादव को नामित किया गया।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पद पर कटेहरी में अशोक यादव, आलापुर में दिग्विजय यादव, जलालपुर में शहंशाह हुसैन, अकबरपुर में अवधेश निषाद व टांडा में खान अदनान को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा डॉ मक्की को रामनगर, नसीम को जहांगीरगंज, तरुण यादव को भियांव, दिनेश राजभर को जलालपुर, राहुल यादव भीटी, संचीव चौरसिया कटेहरी, दिलीप विश्वकर्मा को अकबरपुर, विशाल यादव को बसखारी, विशाल मौर्य को टांडा का ब्लॉक अध्यक्ष नामित किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न ने बताया कि आगामी 15 दिनों के अंदर सभी ब्लाकों की 21 सदस्यीय कमेटी को घोषित किया जाएगा। इसके लिए ब्लाक अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा की जिला कार्यकारिणी घोषित होने पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें