फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बिल के बकाये में 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बिजली उपकेंद्र कल्याणनुपर की टीम ने सोमवार को पट्टी गांव में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया। 10 हजार रुपये से अधिक बिल के बकायेदार 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीओ जलालपुर मुकेश कुमार मौर्य, जेई अरविंद सिंह ने टीम के साथ पट्टी गांव में अभियान चलाया। टीम ने एक-एक कर 50 से अधिक घरों की जांच की। इस दौरान बिजली बिल न जमा करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया। एसडीओ ने बताया कि लगातार उपभोक्ताओं से आह्वान किया जा रहा है कि बकाया बिल जमा कर दें।
सरचार्ज में छूट योजना के तहत उन्हें काफी सहूलियत मिल रही है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा बकाया नहीं जमा किया जा रहा है। ऐसे में अभियान चलाकर ऐसे उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा रहा है जिनका बकाया 10 हजार रुपये से अधिक है। कहा कि आगे भी यह अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

*
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें