फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के हुसेनपुर सुधाना गलियापुर गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा थाए उसके दोनों पैर कटे थे। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिसकर्मियों के अनुसार मृत व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें