फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से तीन युवकों की हालत बिगड़ी

Thu, 14 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया पीड़ित मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित तीन युवक बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र के बलया जगदीशपुर निवासी साजिद (30) पुत्र इब्राहिमपुर, इसी थाना क्षेत्र के कश्मीरिया निवासी बृजेश (28) पुत्र अंगद की मंगलवार देर शाम अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


उनके परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें बृजेश की हालत ज्यादा गंभीर बतायी जाती है। उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी कृष्ण कुमार (24) पुत्र गिरिजाशंकर बुधवार को डायरिया की चपेट में आ गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें