फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में किशोर समेत तीन जख्मी

Fri, 07 Jul 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में गुरुवार को तीन लोग घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जाती है। दो बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


बैरमपुर बरवां निवासी राज (11) पुत्र धीरेंद्र गुरुवार सुबह गांव के पास साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिबलीपुर निवासी हुकुम अली (40) पुत्र रज्जाक व रामअशीष (42) पुत्र रामदुलार की बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। दोनों बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें