फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन जख्मी, एक गंभीर

Sat, 10 Jun 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत इल्तिफातगंज निवासी सत्यम (22) पुत्र रमेश शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय केदारनगर बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासी देवनरायन (56) पुत्र संतराम शुक्रवार देर शाम बाजार के निकट ही सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत श्रवणक्षेत्र निवासी जयचंद्र (32) पुत्र हंसराज शुक्रवार देर शाम अकबरपुर से बाइक से घर जाते समय अन्नावां बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें