फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की आंखों में मिर्च झोंककर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जनपद न्यायालय में पेशी के दौरान लॉकअप के पास से बाउंड्री कूदकर फरार होने के आरोपी व 25 हजार के इनामी बदमाश संगम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन वर्ष पहले सिपाही की आंख में मिर्च झोंककर वह फरार हो गया था। अब उसके अलावा दो साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से जौनपुर जनपद से चोरी की गई जीप भी बरामद करने की सफलता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

तीन वर्ष पहले 13 मई, 2016 को एनडीपीएस एक्ट के साथ ही किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म आदि के आरोपी संगम को पेशी के लिए एसीजेएम न्यायालय लाया गया था। पुलिस के अनुसार कोर्ट में पेशी के बाद जब सिपाही अशोक कुमार बिंद संगम को लेकर लॉकअप के पास पहुंचा तभी उसने सिपाही की आंख में मिर्च झोंक दिया और न्यायालय परिसर की चहारदीवारी कूदकर भाग गया। पुलिस ने मामले में अकबरपुर कोतवाली में उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस बीच बीते दिनों एसपी आलोक प्रियदर्शी ने कार्यभार संभाला, तो इस मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी को चुनौती के रूप में लेते हुए टीमों का गठन किया। इसमें महत्वपूर्ण सफलता भी हाथ लग गई।
एएसपी अवनीश कुमार मिश्र व सीओ धर्मेंद्र सचान के नेतृत्व में चले विशेष अभियान में एक दिन पहले मंगलवार को अकबरपुर कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह तथा क्राइम ब्रांच प्रभारी देवेंद्रपाल सिंह की संयुक्त टीम ने तीन वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश संगम निवासी कांदीपुर थाना मालीपुर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक जीप भी बरामद हुई। जीप के कागजात कूटरचना के साथ तैयार किए गए थे। पुलिस ने संगम के दो साथियों जलालपुर के शाहपुर निवासी विनोद तथा आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के हड़िया निवासी देवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। दो मोबाइल भी बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि तीनों के विरुद्ध 10 मुकदमे अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें