अंबेडकर नगर। कोरोना संक्रमण से मरने वालों का सिलसिल थम नहीं रहा। बुधवार को कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वालों की आधिकारिक संख्या बढ़कर 119 हो गई है। जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2587 हो गई है।
कोरोना संक्रमित वाले क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को संक्रमण के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने संबंधित क्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने कोरोना संक्रमण से तीन व्यक्ति की मौत होने की पुष्टि की है। बताया कि कोरोना संक्रमण के कुल 35 नए मामले सामने आए।