फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पावरलूम की चपेट में आकर युवती की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। पावरलूम चला रही 24 वर्षीय युवती का दुपट्टा मशीन में फंस जाने से बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस की लिखा-पढ़ी के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन





कोतवाली क्षेत्र टांडा के सकरावल पूरब निवासी खुर्शीद अहमद के घर पावरलूम मशीन लगी है। खुर्शीद के अलावा उनकी पुत्री नाजिया खातून भी अक्सर मशीन चलाकर कपड़े तैयार करती थी। बुधवार को भी वह मशीन चला रही थी कि इस बीच उसका दुपट्टा मशीन में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।




हादसे के समय खुर्शीद परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर के ऊपरी हिस्से में मौजूद थे। कुछ देर बाद नीचे आए और नाजिया का शव देख कर सन्न हर गए। घटना से परिजनों में रोना-पिटना मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें