फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ढाई हजार छात्र-छात्राओं को जल्द मिलेगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अनुसूचित जाति के लगभग ढाई हजारों छात्र-छात्राओं को जल्द ही छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिलेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इन छात्र-छात्राओं ने आवेदन में हुई गड़बड़ियों को दुरुस्त करा दिया है। इसी माह के अंत तक इन्हें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति मिल जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2022-23 में छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन करने वाले करीब 2500 छात्र छात्राएं योजना से वंचित हो गए थे। उनके आवेदन में या तो त्रुटि आ गई थी या फिर विद्यालय स्तर से अग्रसारण नहीं हुआ था। ऐसे छात्र छात्राओं को शासन ने आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया। तीन मई तक आवेदन में त्रुटि सुधार का अंतिम मौका था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि त्रुटि के चलते जो आवेदन लंबित थे उनमें सुधार हो गया है। आवेदनों का सत्यापन चल रहा है। जल्द ही यह डाटा शासन को भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसी माह के अंत तक छात्र-छात्राओं के खाते में रकम पहुंच जाए। अकबरपुर नगर के इंटरमीडिएट में पढ़ने वाले छात्र राहुल कुमार, ललित व सत्यम आदि ने आवेदन में त्रुटि सुधार के लिए मौका दिए जाने पर खुशी जताई। कहा कि कई सहपाठियों की छात्रवृत्ति आ गई थी। अब छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी। लेकिन आवेदन में हुई त्रुटि को सुधारने का मौका मिल जाने से अब छात्रवृत्ति मिलने की नई उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें