फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 31 जनवरी को 250 जोड़े थामेंगे एक दूजे का हाथ

Tue, 28 Jan 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामूहिक विवाह योजना के तहत 250 जोड़ो का सामूहिक विवाह शुक्रवार को कटेहरी ब्लाक परिसर में संपन्न होगा। कन्याओं के विवाह के लिए समाज कल्याण विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 1158 गरीब कन्याओं के हाथ पीले करने का लक्ष्य शासन से निर्धारित किया है। योजना के तहत पहला आयोजन 31 जनवरी को होना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना के तहत शासन से 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। 35 हजार रुपये बेटी के खाते में जमा कराए जाते हैं। वहीं 10 हजार रुपये से उपहार खरीदकर बेटी को दिए जाते हैं। छह हजार रुपये वर-वधू पक्ष के लोगों के खाने आदि पर खर्च करने की व्यवस्था है। वहीं तलाकशुदा, परित्याकता, विधवा के मामले में 40 हजार रुपये की धनराशि खाते में जमा होगी। पांच हजार रुपये की वैवाहिक सामग्री दी जाएगी। छह हजार रुपये से वर-वधू पक्ष के लोगों के खाने आदि पर खर्च करने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें