फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सूचना न देने पर 25 हजार का जुर्माना

Fri, 01 Sep 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय के जन सूचना अधिकारी पर राज्य सूचना आयोग ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। उन पर सैदपुर भितरी ग्राम पंचायत से जुड़ी सूचना उपलब्ध नहीं कराने का आरोप है।
विज्ञापन

सैदपुर भितरी निवासी प्रमोद यादव ने विगत माह जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के जनसूचना अधिकारी से ग्रााम पंचायत में शौचालय निर्माण से संबंधित जानकारी मांगी थी। उन्हें यह सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। इसकी शिकायत प्रमोद ने राज्य सूचना आयुक्त से की। आयुक्त के निर्देश के बाद भी प्रमोद को सूचना नहीं दी गई। इस पर राज्य सूचना आयुक्त ने जन सूचना अधिकारी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें