टांडा (अंबेडकरनगर)। गाजियाबाद में अधिवक्ता की हत्या, हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को वकीलों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सचिन यादव को सौंपा। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार वर्मा, महामंत्री राजेश सिंह, निर्वतमान अध्यक्ष अजय प्रताप श्रीवास्तव की अगुवाई में प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, गाजियाबाद के मृतक अधिवक्ता को मुआवजा देने के साथ अन्य मांगों को उठाया।