फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में घटिया मिले खाद्य पदार्थों के 25 नमून

Wed, 04 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
दूध - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बीते दिनों खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की छापेमारी के दौरान लिए गए नमूनों में जांच के बाद 25 नमूने घटिया पाए गए। विभाग ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि यदि एक माह के अंदर उन्होंने जवाब नहीं दिया तो संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों डीएम विवेक के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी संख्या में नमूने लिए थे। नमूनों को जांच के लिए भेजा गया जिसमें 25 नमूने अधोमानक पाए गए।

जिला अभिहित अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि भठपुरवा बसखारी स्थित पूजा उपाध्याय के किराने की दुकान से मूंगफली का दाना, इल्तिफातगंज बाजार स्थित चंदन की मिठाई की दुकान से दूध, अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र स्थित पवन की मिठाई की दुकान से मिल्क केक, जलालपुर बाजार स्थित गोपाल की दुकान से मावा के नमूने लिए गए थे।
विज्ञापन


वहीं, जहांगीरगंज बाजार स्थित विद्यादेवी की मिठाई की दुकान से दूध, बसखारी रोड स्थित नरेंद्र गुप्ता की मिठाई की दुकान से मावा, बसखारी बाजार स्थित पूजा शर्मा की मिठाई की दुकान से सोनपापड़ी, शुकुलबाजार से दूधिया कैलाश से दूध, इल्तिफातगंज बाजार से दूधिया रामकिशन से दूध का, नरियांव बाजार स्थित लीलावती की मिठाई की दुकान से दूध का, टांडा बाजार स्थित नफीस की मिठाई दुकान से दूध का, टांडा क्षेत्र के इनायतगंज स्थित अमित जायसवाल की किराने की दुकान से बिस्किट के नमूने भरे गए थे।

 इसके साथ ही हंसवर बाजार से दूधिया जीवन कुमार से दूध का, बसखारी बाजार से दूधिया आनंद प्रकाश व बजरंगीलाल से दूध का, टांडा रोड स्थित राजमन की मिठाई की दुकान से कालाजाम का, दोस्तपुर रोड स्थित नंदलाल यादव की मिठाई की दुकान से दूध का, शहजादपुर बाजार से दूधिया रामजी से दूध का, दोस्तपुर चौराहा स्थित निरंकार स्विट दिलीप साहू की दुकान से मावा के नमूने ‌िललिए गए थे। बसखारी बाजार स्थित अरविंद कुमार की मिठाई की दुकान से छेने का, अब्दुल्लापुर बाबूराम की मिठाई की दुकान से पेड़े का, मीरानपुर मोहल्ला से दूधिया रमेश कुमार से दूध का, टांडा बस स्टैंड स्थित मयाराम की मिठाई की दुकान से मिल्क केक का नमूना, अकबरपुर पुरानी तहसील के निकट से दूधिया बाबूराम से दूध का व अहिरौली बाजार से दूधिया अच्छेलाल से दूध का नमूना अन्य सैंपल के साथ जांच के लिए भेजे गए था। ये सभी नमूने जांच के बाद अधोमानक पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें