फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हॉकी-जूडो में 23 खिलाड़ियों ने मंडल ट्रायल में बनाई जगह

विज्ञापन
शहर के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जुडो के जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान विपक्षी क
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुक्रवार को अकबरपुर स्थित एकलव्य स्टेडियम में हॉकी और जूडो के खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और खेल कौशल का आकलन किया गया। प्रदर्शन के आधार पर दोनों खेलों के कुल 23 खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चुना गया।
विज्ञापन

जूडो ट्रायल में खिलाड़ियों का वजन लेकर उन्हें निर्धारित भार वर्गों में बांटा गया। इसके बाद उनकी फुर्ती, संतुलन, प्रतिद्वंद्वी पर पकड़ बनाने, पकड़ से बचने तथा विभिन्न दांव लगाने की तकनीक परखी गई। आक्रमण और बचाव की क्षमता का भी मूल्यांकन किया गया। पुरुष वर्ग में 50 किग्रा में विनोद कुमार, 55 किग्रा में तुषार मिश्रा, 60 किग्रा में आकर्षक सिंघानिया, 66 किग्रा में दिव्यांश शुक्ला, 73 किग्रा में उत्कर्ष कुमार, 81 किग्रा में दीपक कुमार और 90 किग्रा में अर्जुन व वंश चौहान चयनित हुए।
महिला वर्ग में 40 किग्रा में रिमझिम शुक्ला, 52 किग्रा में शशिकला, 57 किग्रा में शिमला, 63 किग्रा में अर्चना और 70 किग्रा में सुषमा ने चयन हासिल किया।
वहीं, जूनियर बालक हॉकी के ट्रायल में खिलाड़ियों की गति, स्टेमिना, गेंद पर नियंत्रण और टीम के साथ तालमेल की परीक्षा ली गई। ड्रिब्लिंग, पासिंग, बॉल रिसीविंग और गोल पर निशाना लगाने के अभ्यास के जरिए उनकी तकनीकी दक्षता परखी गई। इसमें अर्जुन, अतुल, विनोद, हरिओम, शिवम, जाहिद, शिवा, साकिर, वारिस और अर्पित पटेल का चयन किया गया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी शनिवार को मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। वहां सफल होने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

शहर के एकलव्य स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित जुडो के जिला स्तरीय चयन ट्रायल के दौरान विपक्षी क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें