फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: साबरमती व दून में नो रूम, कई में लंबी वेटिंग

Sat, 04 Mar 2023 09:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आरक्षण काउंटर पर लगी यात्रियों की भीड़। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। होली व सहालग के बीच ट्रेन में कन्फर्म सीट मिल पाना कठिन हो गया है। कुल डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रतिदिन अकबरपुर से गुजरती हैं। इन दिनों किसी भी ट्रेन में सीट खाली नहीं है। कोलकाता जाने वाली दून एक्सप्रेस व गुजरात जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में तो शुक्रवार को नो रूम रहा। इसके अलावा अन्य सभी ट्रेनों में 100 से अधिक वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन




त्योहार व सहालग के चलते बड़ी संख्या में लोग यात्रा के लिए निकल रहे हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर जहां यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं ट्रेनों में कन्फर्म आरक्षित टिकट मिल पाना मुश्किल हो गया है। टिकट काउंटर पर लोग जद्दोजहद करते दिख रहे हैं।



शुक्रवार को अकबरपुर से गुजरने वाली ट्रेनों की स्थिति यह रही कि यहां से दो ट्रेनों से आरक्षित टिकट पर यात्रा करने के लिए सीट ही नहीं बची थी। लुधियाना जाने वाली किसान एक्सप्रेस, मुंबई जाने वाली लोक मान्य तिलक, छपरा से दिल्ली जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस, आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस, सियालदह से जम्मू जाने वाली जम्मूतवी, पटना-कोटा एक्सप्रेस व सरयू यमुना एक्सप्रेस में 100 से अधिक सीटों की वेटिंग है।
विज्ञापन





शास्त्रीनगर निवासी सिद्धांत कुमार ने बताया कि उन्हें लुधियाना जाने के लिए दो आरक्षित टिकटों की जरूरत थी। करीब एक घंटे लाइन में खड़े होने के बाद काउंटर पर पहुंचे। उन्हें 200 वेटिंग का टिकट मिला है।




अकबरपुर नगर निवासी रजत तिवारी ने बताया कि उन्हें शनिवार को कानपुर जाना है। इसके लिए आरक्षित टिकट लेने आए। साबरमती एक्सप्रेस में नो रूम होने के चलते टिकट नहीं मिला। ऐसे में अब लौटना पड़ रहा है।




सम्मनपुर निवासी अजय कुमार को मुंबई जाना है। वे 10 मार्च के लिए शाहगंज से चलने वाली गोदान एक्सप्रेस का टिकट लेना चाह रहे थे। उस ट्रेन में कोई सीट नहीं बची थी। इसके चलते अजय को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें