फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2158 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। शुक्रवार को जिले के 51 केंद्रों के 57 बूथ पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 6480 लोेगों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2158 लोगों को टीका लगा। सीएओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को 51 केंद्रों के 57 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 6480 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2158 नागरिकों को टीका लगाया गया।
टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। टीकाकरण अभियान के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए टीका जरूर लगवाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह में न आएं। न सिर्फ खुद संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। संयुक्त प्रयास से ही कोरोना से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें