फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बंटने जा रही 2155 शीशी शराब बरामद

Fri, 13 Nov 2015 11:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक एक इनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लिए महरुआ थाने की टीम ने अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग पर महरुआ पुलिया के निकट गुरुवार दिन में चेकिंग लगा रखी थी। इसी बीच सुल्तानपुर की तरफ से आयी एक बोलेरो जीप को संदेह के आधार पर रोक कर चेक किया गया, तो उसमें शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने जीप पर सवार महरुआ थाना क्षेत्र के जलालपुर सेहरा निवासी अरुण सिंह उर्फ गुड्डू, कुंवर जय सिंह तथा सुल्तानपुर जनपद के मोतिगरपुर थाना अन्तर्गत अहदा निवासी दिनेश मिश्र को गिरफ्तार कर लिया।

तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई, तो पता चला कि शराब अरुण सिंह द्वारा ग्राम प्रधान चुनाव से पहले मतदाताओं में वितरित करने के लिए ले जायी जा रही थी। अरुण की पत्नी सेहरा जलालपुर से इस बार ग्राम प्रधान पद के लिए सशक्त दावेदार हैं और आगामी दिनों में उनके द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में दिनेश सुल्तानपुर में लेखपाल के पद पर कार्यरत बताया जाता है, लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। थाना प्रभारी विजय कुमार मिश्र के मुताबिक कुल 45 पेटी शराब जीप से बरामद हुई है, जिसमें 2155 शीशी थी। यह शराब कहीं बाहर से लायी गई थी।
विज्ञापन


इस मामले में एक आरोपी अभी फरार बताया जाता है। पुलिस ने केस दर्ज कर पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें