फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2.08 लाख बिजली उपभोक्ता आज से पा सकेंगे लाभ

Mon, 01 Dec 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पहली दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ता पंजीकरण करा सकेंगे। इस योजना में बिजली बिल के बकाया पर शत प्रतिशत ब्याज के साथ मूलधन में भी छूट का लाभ मिलेगा। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को भी लाभ दिया जाएगा। इसको लेकर पावर कॉरपोरेशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन


जिले के 42 बिजली घरों पर चार लाख 40 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 2,08112 घरेलू व व्यावसायिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। इन उपभोक्ताओं पर 808 करोड़ रुपये बकाया है।

इसमें 382 करोड़ रुपये देय बिल पर ब्याज है। इन उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने बिजली बिल राहत योजना लागू की है। तीन माह तक चलने वाली इस महत्वाकांक्षी योजना के प्रथम चरण में एक माह तक बकाया भुगतान पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत के साथ ही मूलधन में भी 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण में एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज के साथ ही मूलधन में 25 प्रतिशत, द्वितीय चरण में एक जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक पंजीयन कराने वालों को 20 प्रतिशत तथा तृतीय चरण एक फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक पंजीकरण कराने में 100 प्रतिशत सरचार्ज में छूट के साथ मूलधन में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। प्रभारी अधीक्षण अभियंता मोहित कुमार ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता सोमवार से पंजीयन करा लाभ पा सकेंगे। सभी तैयारियों पूरी करा ली गई हैं।


घरेलू व वाणिज्यिक दोनों वर्गों को मिलेगा लाभ



दो किलोवाट तक घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट वाणिज्यिक उपभोक्ताओं दोनों के लिए योजना लागू होगी। इतना ही नहीं, बिजली चोरी से संबंधित प्रकरणों में राजस्व निर्धारण धनराशि पर भी छूट देने का प्रावधान है। इससे उन उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी जो अनजाने में तकनीकी अथवा मीटर संबंधी त्रुटियों के कारण विवादों में फंसे हुए हैं।



मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा

योजना के तहत गरीब और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मासिक किस्तों में भुगतान की सुविधा भी दी है। इससे वे उपभोक्ता, जो एकमुश्त भुगतान करने में असमर्थ हैं, वह भी योजना का लाभ उठाकर अपने बकाया बिलों का निस्तारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें