फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2,065 ने छोड़ी परीक्षा, सचल दल ने दिखाई सख्ती

Tue, 28 Oct 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा के राजकीय विद्युत परिषद इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएलएड की परीक्षाएं मंगलवार को दूसरे दिन 17 केंद्रों पर तीन पालियों में हुई परीक्षा में 1338 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 2,065 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा हुई। डायट का सचल दल परीक्षा की निगरानी करता रहा। दरअसल डीएलएड दो वर्षीय प्रशिक्षण का डिप्लोमा कोर्स है। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन

प्रथम पाली में पंजीकृत 5218 छात्रों में 4544 ने परीक्षा दी, 674 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 5593 छात्रों में 4864 उपस्थित रहे, 729 ने परीक्षा छोड़ी। वहीं तीसरी पाली में पंजीकृत 4992 छात्रों में 4330 उपस्थित, 662 ने परीक्षा छोड़ी। डायट प्राचार्य गिरीश सिंह ने बताया कि शांतिपूर्वक परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल निगरानी के साथ भ्रमणशील रहे। डायट टीम ने अकबरपुर के जीके जेटली इंटर कॉलेज, नरेंद्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी का निरीक्षण किया। वहीं सचल दल में शामिल डीआईओएस की टीम से प्रधानाचार्य विवेक पटेल ने जीजीआईसी कुर्की बाजार, एसबी इंटरनेशन इंटर कॉलेज बसखारी, श्रीहीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज किछौछा का निरीक्षण किया। इसके अलावा बेसिक की टीम में शामिल अकबरपुर बीईओ हिमांशु मिश्रा ने टांडा के एचटी इंटर कॉलेज, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कौमी इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें