फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल पहुंचे 2013 मरीज

विज्ञापन
ओपीडी में चिकित्सक को ​दिखाने के लिए खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ के आगे व्यवस्थाएं बेपटरी नजर आईं। सुबह से ही परचा काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतार लगी रही। परचा बनवाने के लिए मरीजों और तीमारदारों को जद्दोजहद करनी पड़ी, जबकि डॉक्टर को दिखाने के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। भीड़ और उपचार में लग रहे अधिक समय को देखते हुए कई मरीज कतार में खड़े रहने के बजाय बैठकर अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1746 और एमसीएच विंग में 267 (कुल 2013) मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 800 से अधिक मरीजों ने फिजीशियन से उपचार कराया। त्वचा रोग की ओपीडी में 164 और ईएनटी में 229 मरीज पहुंचे। इसके अलावा 50 मरीजों का ईसीजी, 144 का एक्सरे और 200 से अधिक मरीजों की खून की जांच की गई।
सबसे अधिक भीड़ फिजीशियन डॉ. योगेश वर्मा और डॉ. विवेक पांडेय के कक्ष के बाहर रही। मरीजों की संख्या अधिक होने से चिकित्सकों पर भी लगातार काम का दबाव बना रहा। ओपीडी में भीड़ नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। पंजीकरण के बाद चिकित्सक कक्ष के बाहर भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे बुजुर्गों और गंभीर समस्या वाले मरीजों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें