फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पंचमुखी हुनमान मंदिर से 20 हजार रुपये चोरी

Tue, 23 Jun 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर। रामनगर स्थित प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में सोमवार रात चोर सीमेंट की जाली तोड़कर अंदर घुस गए और दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 20 हजार रुपये से अधिक की नकदी ले उड़े।
विज्ञापन


चोरों ने लोहे की रॉड और नुकीले औजारों की मदद से दानपात्र को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि मंदिर में रखा अन्य सामान सुरक्षित मिला है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। मामले की खास बात यह है कि मंदिर के बगल में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की ड्यूटी रहती है। इसके बावजूद चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लगी। इससे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में चोरी की घटना कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज के अनुसार रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच एक व्यक्ति मंदिर परिसर में पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मंदिर के सहायक पुजारी वरुण तिवारी ने बताया कि दानपात्र में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई 20 हजार रुपये से अधिक की धनराशि रखी हुई थी। चोर केवल नकदी ही ले गए हैं। सीओ आलापुर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें