फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार आबादी दो दिन से अंधेरे में

Sat, 25 Jul 2015 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
महरुआ उपकेन्द्र से जुड़े विद्युत उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों दो फीडरों के इनकमिंग पैनल जल जाने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। आपूर्ति इस बीच शुक्रवार शाम भिखारीपुर गांव के पास लगे 63 केवी का ट्रांसफार्मर फुंकने के साथ ही दर्जनों गांव की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर फुंकने से बगल से गुजरा हाईटेंशन तार भी टूटकर गिर गया। ट्रांसफार्मर फुंकने से जहां भिखारीपुर गांव की लगभग 500 की आबादी अंधेरे में है, वहीं हाईंटेशन तार टूटकर गिरने से लगभग 20 हजार की आबादी की आपूर्ति ठप हो गई है। शुक्रवार से उपभोक्ता अधेंरे में रहने को विवश हैं।
 
तार टूटने से हीड़ी, बरामदपुर, आदमपुर, कसड़हा, चक्रसेनपुर, पतौना, पांती, मंशापुर, मीरपुर सहित दर्जनों गांव की आपूर्ति ठप है। उपभोक्ता क्रांतिकुमार सिंह, मैनुद्दीन अंसारी, जगन्नाथ यादव, हरिसहाय सिंह व राजेश सिंह आदि ने कॉर्पोरेशन लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि शुक्रवार को ट्रांसफार्मर फुंकने व तार टूटकर गिरने की सूचना पावर कॉर्पोरेशन को दी गई।
विज्ञापन


इसके बावजूद शनिवार तक कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। दिन में कई बार जेई को फोन भी किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। विभाग की इस उदासीनता से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब गड़बड़ी दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें