फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चुनाव से वापस पहुंचीं 20 बसें, दूर हुईं यात्रियों की मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बस यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे जनपद के लिए गईं 20 बसें अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में वापस पहुंच गई हैं। हालांकि अभी भी चार बसें चुनाव में ही लगी हुई हैं। उनके पांच जून को बेड़े में शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सातवें चरण के मतदान के लिए 20 बसें वाराणसी समेत अन्य जनपद में चली गई थीं। एक जून को मतदान के बाद दो जून को बसों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया। देर शाम तक सभी 20 बसें अकबरपुर बस स्टेशन पहुंच गईं। हालांकि जो चार बसें पहले चरण के मतदान से पहले सुरक्षा कर्मियों को लेकर गई थीं उनकी वापसी अब तक नहीं हो सकी है। संबंधित बसों के पांच जून को अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचने की संभावना है।
इस बीच 20 बसों के बेड़े में शामिल होने के बाद मंगलवार को सभी 61 बसों का संचालन सुचारु रूप से हुआ। इससे बस से यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिली। तेज गर्मी में यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करने से राहत मिली। अकबरपुर बस स्टेशन पर आजमगढ़ जाने के लिए राहुल श्रीवास्तव व प्रयागराज जाने के लिए बस में बैठे राजकुमार ने कहा कि जो बसों का टोटा था उससे अब राहत मिली है। अधिक देर तक बस का इंतजार नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर एआरएम सीवी राम ने बताया कि चुनाव के लिए गईं 20 बसें रविवार देर शाम तक अकबरपुर बस स्टेशन में पहुंच गईं। मंगलवार को सभी का संचालन प्रारंभ कर दिया गया। जो चार बसें अभी नहीं आई हैं वे पांच जून तक बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
अकबरपुर डिपो को मिलीं दो नई बसें

अंबेडकरनगर। बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दो नई बसें अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल हो गईं। इससे बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 67 हो गई। नई बसों का संचालन मंगलवार से प्रारंभ हो जाएगा।
बस यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम द्वारा लगातार ठोस कदम उठाया जा रहा है। सुचारु रूप से गंतव्य तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए बसों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते दिनों में कई नई बसें अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में शामिल हुईं। इससे बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 65 हो गईं।

एआरएम कार्यालय के अनुसार बेड़े में एक दिन पहले रविवार को दो नई बस शामिल हो गई। इससे अब बेड़े में बस की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। उधर एआरएम सीवी राम ने बताया कि दोनों नई बसों का संचालन मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें