फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट-सर्किट से लगी आग, 20 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 01 Apr 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
आग - फोटो : symbolic
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिलावट गांव मेें शनिवार को विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग से लगभग 20 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। ग्रामीणों को जब तक इसकी जानकारी हो पाती, तब तक आग अपना कहर आधा दर्जन किसानों की फसलों पर बरपा चुकी थी। घटना से गांव में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना के घंटेभर बाद पहुंची फायर टीम ग्रामीणों के साथ मिलकर आग नियंत्रित किया। इस घटना से किसानों को करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना को लेकर किसानों में आक्रोश का माहौल है।

 सिलावट गांव में शनिवार दोपहर करीब उस समय चीख-पुकार मच गई, जब कुछ लोगों ने सूचना दी कि गांव निवासी राम आनंद पाल के खेत में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लग गई है। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। बिजली से आग लगने के चलते लोग बुझाने का साहस भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना महरुआ विद्युत उपकेंद्र को दी गई। आपूर्ति ठप होने के बाद आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। सूचना अकबरपुर फायर स्टेशन को भी दी गई। लगभग एक घंटे बाद फायरकर्मी भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ मिलकर करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।

तब तक आग ने करीब 20 बीघा फसल राख कर दी। आग से राम आनंद पाल की लगभग दो बीघा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा झिन्कू की एक बीघा, धर्मराज की एक बीघा, करमराज की दो बीघा, नन्हे की दो बीघा, रामशंकर की दो बीघा, गंगाराम की डेढ़ बीघा, कृष्णा मौर्य की एक बीघा, अनिल की एक बीघा, अयोध्या प्रसाद पांडेय की तीन बीघा, कलावती की डेढ़ बीघा व महेश की दो बीघा की फसल राख हो गई। आग की इस घटना से किसानों को करीब चार लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

किसानों ने पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की मनमानी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि एक सप्ताह पहले भी विद्युत पोल में लगा क्लैंप टूटने से गांव निवासी पारसनाथ सिंह के खेत में आग लग गई थी। इससे करीब चार बीघा गेहूं जल गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें