फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में 20,347 मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

Thu, 12 Jan 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
मतदान - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विशेष अभियान के दौरान जिले में कुल 20 हजार 347 मतदाता बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा 5448 मतदाता कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं तो आलापुर में सबसे कम सिर्फ 2428 मतदाता ही बढ़ सके हैं। इस बीच मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में 12 जनवरी को कुल 16 लाख 83 हजार 717 मतदाता शामिल किए गए। अब इन्हीं मतदाताओं को आगामी चुनाव में मत देने का अधिकार होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में जिले की सभी पांच सीट पर आगामी 27 फरवरी को मतदान कराया जाना है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों ने लगातार गति पकड़ रखा है। मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी तय करने के लिए बीते दिनों चलाए गए विशेष अभियान का सकारात्मक असर सामने आया है। 20 हजार 347 मतदाता इस अभियान में बढ़ गए हैं।

सितंबर 2016 तक कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या तीन लाख 62 हजार 725 थी जबकि अब बढ़कर तीन लाख 68 हजार 173 हो गई है। इस विधानसभा क्षेत्र में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के सापेक्ष मतदाता बढ़े हैं। यहां कुल 5448 मतदाता विशेष अभियान में बढ़े।
विज्ञापन


टांडा विधानसभा क्षेत्र में सितंबर तक 2 लाख 99 हजार 612 मतदाता थे जबकि अब अंतिम सूची में 3 लाख 4 हजार 743 मतदाता हो गए हैं। यहां कुल पांच हजार 131 मतदाता बढ़े। आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट पर सितंबर तक 3 लाख 20 हजार 263 मतदाता सामने आए थे जबकि अब मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 3 लाख 22 हजार 691 हो गई है।

यहां जिले में सबसे कम सिर्फ 2428 मतदाता ही बढ़ सके। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में सितंबर तक 3 लाख 75 हजार 992 मतदाता थे जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 3 लाख 83 हजार 215 हो गई है। यहां कुल 4323 मतदाता विशेष अभियान में बढ़े।

अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में सितंबर तक 3 लाख 1 हजार 823 मतदाता थे, जबकि विशेष अभियान के बाद अंतिम सूची में 3 लाख 4 हजार 848 मतदाता शामिल हो गए। यहां भी कोई खास प्रगति नहीं हुई। सिर्फ 3 हजार 25 मतदाता इस सीट पर बढ़ सके। गुरुवार को जारी हुई अंतिम वोटर लिस्ट के अनुसार अब जिले में कुल 16 लाख 83 हजार 717 मतदाताओं को मतदान का मौका मिल सकेगा।

जिले में थर्ड जेंडर के कटेहरी में 23 मतदाता सूचीबद्ध किए गए हैं। टांडा में एक भी ऐसा मतदाता नहीं मिला। आलापुर विधानसभा क्षेत्र में 14 जबकि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र में नौ ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए। जलालपुर में इस श्रेणी का सिर्फ एक मतदाता सामने आया।

ऐसे में थर्ड जेंडर वाले कुल 47 मतदाताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने को मिलेगा। अपर जिलाधिकारी रामसूरत पांडेय ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के विशेष अभियान में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। अब 16 लाख 83 हजार 717 मतदाताओं को 27 फरवरी को मतदान का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें