फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो की मौत

Mon, 27 Mar 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना साइन - फोटो : symbolic
विज्ञापन
तेज रफ्तार बस से उतरते समय एक युवक बस के नीचे आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर एक अन्य बाइक सवार युवक जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना से दोनों के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना क्षेत्र जलालपुर अंतर्गत कन्नूपुर किशुनपुर गांव निवासी आलोक यादव (19) पुत्र हौसिला प्रसाद सोमवार सुबह निजी बस से अकबरपुर आ रहा था।

शहजादपुर नगर स्थित डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज के सामने उसने बस रोकने के लिए कहा। बताया जाता है कि बस धीमी हुई तो वह चलती बस से ही उतरने लगा। इस पर वह असंतुलित हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक बस लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।

परिवारीजनों के अनुसार आलोक जेतली इंटर कॉलेज के सामने स्थित एक दुकान पर वेल्डिंग का काम सीखने के लिए गया हुआ था। सोमवार को उसका पहला दिन था। इस दौरान दर्दनाक घटना हो गई।

 उधर सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरवेशपुर गांव निवासी धर्मराज (42) पुत्र दलसिंगार रविवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। धर्मराज ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें