फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 1.77 लाख लाभार्थियों को मुफ्त मिलेगा गैस सिलिंडर

Thu, 16 Oct 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को प्रतीकात्मक चेक व सिलिंडर देते एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय, विधायक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 1.77 लाभार्थियों को दिवाली के मौके पर निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दो बार दीपावली और होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को एक-एक गैस रिफिल प्रदान की जा रही है।

लाभार्थियों को पहले अपनी गैस एजेंसी से रिफिल मूल्य अदा कर सिलेंडर प्राप्त करना होगा, इसके बाद 559.58 रुपये (राज्य सरकार) और 335.40 रुपये (केंद्र सरकार) की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की ओर से त्योहारों के अवसर पर यह तोहफा महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाला है। नारी सशक्त होगी तो समाज और राष्ट्र भी सशक्त होगा की परिकल्पना साकार हो रही है।
विज्ञापन

कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने कहा कि उज्ज्वला योजना ने गांव-गांव की महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन दिया है। उन्होंने सरकार की अंत्योदय की भावना को हर वर्ग तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस मौके पर महिलाओं को डेमो चेक और प्रतीकात्मक सिलिंडर दिए गए। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें