फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मसाला निर्माण इकाइयों से लिए गए 17 नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिले में संचालित मसाला निर्माण इकाइयों और प्रतिष्ठानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से मसालों के 17 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, आगरा भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए, उनमें किसाना मसाला उद्योग यहिया कमालपुर से धनिया पाउडर, राज फूड प्रोडक्ट्स केशवपुर बरियावन से सुपर गरम मिक्स मसाला व रजत सुपर मीट मसाला, रजनीश फूड प्रोडक्ट्स संजरपुर सिकंदरपुर से साबुत गरम मसाला व दिव्य नवल धनिया पाउडर का नमूना लिया गया।
सुभाष मसाला कंपनी अशरफपुर बरवां से गरम मिश्रण मसाला व धनिया पाउडर, अग्रहरि गृह उद्योग खजावां से मीट मसाला व मिर्च पाउडर, पांडेय एंड कंपनी मलिकपुर बसखारी से मीट मसाला, शाही गुलाब मसाला जहांगीरगंज से मीट मसाला, आदर्श फूड इंडस्ट्रीज रसूलपुर आलापुर से सब्जी मसाला का नमूना लिया। इसके अलावा केएफ कार्पोरेशन सद्दरपुर से लाल मिर्च पाउडर, आरपी प्रोडक्ट्स बैरमपुर बरवां से भुना जीरा पाउडर व मीट मसाला तथा अशर्फी ट्रेडर्स पट्टी चौराहा जलालपुर से गरम मसाला व धनिया पाउडर के नमूने शामिल हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त ने बताया कि रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानकों के विपरीत गुणवत्ता पाई जाती है तो संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओम प्रकाश, मोहम्मद नसीम खान, अमित कुमार पांडेय, दिनेश कुमार राय, चंद्र प्रकाश यादव तथा संतोष कुमार वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें