अंबेडकरनगर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को 20 केंद्रों पर हुई। इसमें 168 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 176 पंजीकृत में से आठ अनुपस्थित रहे। पहली पाली में सुबह 8.30 बजे से 11:45 बजे तक हाईस्कूल और इंटर का 2:00 से 5:15 बजे तक संगीत गायन, लेखाशास्त्र, एनसीसी, फारसी का पेपर हुआ। इसमें हाईस्कूल 168 के सापेक्ष 161 उपस्थित व सात अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट के आठ पंजीकृत में से सात उपस्थित व एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सुचारू रूप से चल रही हैं।