फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1666 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना वॉयरस को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए गुरुवार को जिले के 10 केंद्रों के 20 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 2591 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1666 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा। वैक्सीनेशन का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच-पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 10 बजे से सभी बूथों पर पुलिस कर्मियों, होमगार्डों के साथ ही नगर पालिका व पंचायत के साथ ही पंचायतीराज अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ। शाम पांच बजे जब वैक्सीनेशन का कार्य समाप्त हुआ तो 1666 कोरोना योद्धाओं को टीका लग चुका था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि गुरुवार को चले अभियान में कुल 2591 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। इसकी तुलना में 1666 को वैक्सीन लगी। बताया कि संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के दो बूथ पर 338 की तुलना में 145, जिला अस्पताल के 4 बूथ पर 603 की तुलना में 211, सीएचसी बसखारी के एक बूथ पर 158 की तुलना में 112 करोना योद्धाओं को टीका लगा।
विज्ञापन

सीएचसी भीटी के एक बूथ पर 100 की तुलना में 72, सीएचसी जहांगीरगंज के 2 बूथ पर 245 की तुलना में 245, सीएचसी जलालपुर के 2 बूथ पर 188 की तुलना में 108, सीएचसी कटेहरी के एक बूथ पर 58 की तुलना में 168, पीएचसी आलापुर के 2 बूथ पर 220 की तुलना मे 128, सीएचसी टांडा के 4 बूथ पर 531 की तुलना में 365, सीएचसी भियांव के 1 बूथ पर 150 की तुलना में 112 करोना योद्धाओं को टीका लगा।
उधर सीएमओ ने बताया कि गुरुवार को सभी बूथों पर सुचारु रूप से वैक्सीनेशन का कार्य चला। विभिन्न बूथों पर पहुंचकर लगातार जायजा लिया जाता रहा। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। बताया कि कोरोना योद्धाओं को टीका लगने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर पांच पांच स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया था।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि सीएचसी जहांगीरगंज के 2 बूथ पर 245 कोरोना योद्धाओं को टीका लगना था। यहां शाम पांच बजे जब टीकाकरण समाप्त हुआ तो शत-प्रतिशत टीकाकरण हो चुका था। सभी 245 कोरोना योद्धाओं ने टीका लगवाया। इसके साथ ही जिले में चले अभियान में 1666 कोरोना योद्धाओं को टीका लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें