फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बेडकरनगर: 164 गोल्डन कार्ड बने, 164 की हुई कोविड जांच

Mon, 13 Feb 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
अकबरपुर में सीएम जन आरोग्य मेले में रविवार को होता मरीजों का उपचार। (संवाद)
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1216 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। इसके साथ ही 164 पात्रों का गोल्डन कार्ड बना तो 164 लोगों की कोविड जांच भी हुई।
विज्ञापन





रविवार को 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कुल 88 चिकित्सकों व 156 पैरा मेडिकल स्टॉफ की तैनाती की गई थी। मेले के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि कुल 1216 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया।



उन्होंने बताया कि इसमें 238 ब्लड प्रेशर, 246 शुगर के मरीज शामिल रहे। 135 सांस रोगी तो 211 पेट के रोगी भी देखे गए। 16 लोगों की कोविड जांच की गई तो 164 पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन





सीएचसी भीटी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि राजभर की मौजूदगी में 49 मरीजों का इलाज सुनिश्चित किया गया। पीएचसी मुंडेरा में डॉ. आमिर अब्बास की अध्यक्षता में आयोजित जन आरोग्य मेले में 45 मरीजों का इलाज किया गया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें