फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 74 विद्यालयों के 1,616 विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट

Tue, 03 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। 74 विद्यालयों के 1616 विद्यार्थियों को जल्द टैबलेट का वितरण किया जाएगा। इन सभी पात्रों का आधार सत्यापन के बाद ही टैबलेट दिया जाएगा। इसकी जांच के लिए अधिकारियों की टीम को लगा दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 377 माध्यमिक, 300 महाविद्यालय समेत 100 से अधिक बीएड व बीटीसी विद्यालय संचालित हैं। सरकार विद्यार्थियों को आधुनिक तरीके से पढ़ाई के लिए टैबलेट मुहैया करा रही है। पूर्व में 10 हजार से अधिक टैबलेट का वितरण हो चुका है। छूटे विद्यार्थियों को अब टैबलेट देने की कवायद दोबारा शुरू कर दी गई है। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लाभ पाने के लिए आवेदन किया था। इसमें से पात्र मिले प्रथम और अंतिम वर्ष के 74 विद्यालयों के 1616 विद्यार्थियों के लिए टैबलेट का आवंटन कर दिया गया है। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलास्तरीय अधिकारी टैबलेट का वितरण कराएंगे।
इन विद्यालयों को टैबलेट का हुआ आवंटन
बिहारी लाल स्मारक किसान पीजी कॉलेज आमादरवेशपुर को 241, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर को 228, अशोक स्मारक पीजी कॉलेज अकबरपुर 64, सरदार पटेल स्मारक महाविद्यालय लारपुर को 60, बीएम मेमोरियल डिग्री कॉलेज ककराही किशुनपुर में 51, सर्वोदय महाविद्यालय शाहपुर औरव और रामसमुझ सुरसती महाविद्यालय को 48-48 समेत 74 विद्यालयों के 1616 विद्यार्थियों के लिए टैबलेट का आवंटन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें